{"_id":"6649275c53959c12f506b7e4","slug":"gang-busted-for-stealing-cash-and-jewelery-from-wedding-ceremony-mathura-news-c-29-1-mtr1013-237669-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विवाह समारोह से नकदी-जेवर चोरी करने गिरोह का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विवाह समारोह से नकदी-जेवर चोरी करने गिरोह का खुलासा
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी पुलिस एवं एसओजी की टीम ने शादी समारोह तथा उत्सव के दौरान गेस्ट हाउसों में मेहमान बनकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के एक शातिर को चोरी के 17, 85,000 रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी द्वारा 25000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर पुलिस टीम को सम्मानित किया है।
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि 20 अप्रैल को गांव बाद में एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान मेहमान बनकर पहुंचे आरोपियों ने नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया था। रिपोर्ट रिफाइनरी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसीटीवी कैमरों, मुखबिर की सहायता से चोरों की शिनाख्त की।
सीएनजी पेट्रोल पंप से आगे टाउनशिप से आरोपी विजय सिंह उर्फ पप्पू निवासी कडिया सासी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए रुपयों में से 17,85,000 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी विजय सिंह थाना कोतवाली क्षेत्र में स्टेट बैंक आफ इंडिया से भी एक लाख रुपये चोरी की घटना में शामिल होना है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी ट्विकंल जैन व एसएसआई विपिन तोमर व राकेश कुमार आदि शामिल रहे।