{"_id":"8c937b0ec4933bdf08470548a73170f9","slug":"gaint-bussinessman-in-mathura-got-stay-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष गर्ग को मिला स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष गर्ग को मिला स्टे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 01 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख उद्यमी और राजदरबार गुटखा कंपनी के मालिक देवीदास गर्ग के बेटे संतोष गर्ग को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। बंगलूरू में रिएल एस्टेट कारोबार में लेनदेन के विवाद के बाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया था। देवीदास गर्ग के अनुसार स्टे मिलने पर कर्नाटक पुलिस ने उनके बेटे संतोष को मुक्त कर दिया है।
बंगलूरू में देवीदास गर्ग छह एकड़ में बहुमंजिला इमारत बना रहे हैं। वह जमीन उन्होंने वर्ष 2002 में खरीदी थी। तभी से उनकी पार्टनर के साथ काम कर रहे कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर अनबन रही। मामले में पार्टनर के साथी ने देवीदास गर्ग और उनके बेटे संतोष गर्ग सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
मामले में पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने के लिए देवीदास गर्ग की ओर से कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते तीनों के खिलाफ कोर्ट से समन जारी हो गए। समन भी बंगलूरू में ही रिसीव कर लिए। देवीदास गर्ग ने बताया कि बीते दिनों बंगलूरू पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पर आई और संतोष गर्ग को अपने साथ ले गई। वह भी उनके साथ गए और बंगलूरू हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। अब संतोष गर्ग उनके साथ हैं।