{"_id":"67f8169b9962a5e1c403b914","slug":"funeral-sites-will-be-built-in-11-gram-panchayats-at-a-cost-of-rs-24-lakh-each-mathura-news-c-369-1-sagr1038-127771-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 11 ग्राम पंचायतों में 24-24 लाख की लागत से बनेंगे अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 11 ग्राम पंचायतों में 24-24 लाख की लागत से बनेंगे अंत्येष्टि स्थल
विज्ञापन
मथुरा। अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत 11 ग्राम पंचायतों में 24-24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से राय शुमारी के बाद ग्राम पंचायतों का चयन कर उन्हें धनराशि भी जारी कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं एक ग्राम पंचायत के चयन पर अभी मंथन चल रहा है।
ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों के विकास के लिए शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष बजट जारी किया जाता है। मथुरा के लिए इसमें 12 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए धनराशि जारी होती है। जिला स्तर से ही जनप्रतिनिधियों की संस्तुति पर ग्राम पंचायतों का चयन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पंचायत राज विभाग ने अंतिम समय में जनप्रतिनिधियों के संस्तुति पत्रों को आधार बनाकर जिले की 11 ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया। इन ग्राम पंचायतों को 24.36 लाख रुपये की धनराशि प्रति ग्राम पंचायत की दर से खातों में उपलब्ध करा दी गई है। अब ग्राम पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराना होगा। वहीं शेष एक ग्राम पंचायत के चयन पर मंथन जारी है।
-- -
इन ग्राम पंचायतों का हुआ चयन
विकास खंड ग्राम पंचायत का नाम
मथुरा बाटी
फरह भदेरुआ
गोवर्धन नैनूपट्टी
गोवर्धन पाडल
चौमुहां बझेड़ा
छाता उंदी
राया खरबा
नौहझील दिलूपट्टी
नौहझील भिदौनी
नौहझील हसनपुर
बलदेव नेरा बांगर
-- -
वर्जन
11 ग्राम पंचायतों का अंत्येष्टि स्थल के लिए चयन किया गया है। उनके खाते में धनराशि भी भेजी जा चुकी है। ग्राम पंचायतों का चयन मेरी तैनाती से पूर्व में किया गया था। बाकी की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है।
विज्ञापन
-धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ