{"_id":"60e462bb8ebc3ed78150cef8","slug":"fsda-tomato-cathup-fsda-mathura-govind-nagar-food-factory-dr-gauri-shankar-mathura-news-agr4987174150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिहित अधिकारी ने टीम के साथ टोमेटो सॉस बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, दस क्विंटल कच्चा माल कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिहित अधिकारी ने टीम के साथ टोमेटो सॉस बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, दस क्विंटल कच्चा माल कराया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को गोविंद नगर में संचालित मानसी फूड फैक्टरी पर छापा मारा। यहां सॉस बनाने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा माल खराब हो चुका था। इस पर टीम ने 10 क्विंटल कच्चा माल नष्ट करा दिया। इसके साथ ही टोमेटो सॉस का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा।
खाद सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने अभिहित अधिकारी डॉ. गौरी शंकर के नेतृत्व में गोविंद नगर में मानसी फूड फैक्टरी में छापा मारा। यहां टीम को टोमेटो सॉस बनाए जाने के दौरान काफी गंदगी मिली। साथ ही सॉस बनाने के लिए रखा कच्चा माल की गुणवत्ता खराब मिली। इस पर टीम ने 10 क्विंटल माल नष्ट करा दिया। साथ फर्म के मालिक को साफ-सफाई रखने एवं गुणवत्तापूर्ण खाद पदार्थों का उपयोग करने का नोटिस दिया। कहा कि भविष्य में मानक अनुसार संचालन नहीं करने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
इसके बाद टीम सराय आजमाबाद पहुंची। यहां गोविंद फूड प्रोडक्ट्स से सोया सॉस का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम श्रेनया ऑर्गेनिक फूड फैक्टरी का निरीक्षण किया। यहां टीम ने फर्म मालिक को एफएसएसएआई के मानक के अनुरूप ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स की पैकिंग कराने के निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन, गजराज सिंह, डॉ. सोमनाथ शामिल रहे।