फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud worth crores

Mathura News: करोड़ों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth crores
मथुरा। शिव गौरा गो सेवा ट्रस्ट के नाम से खोले गए खाते में 21 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने में सहयोग के आरोपी की जमानत अर्जी पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

एसबीआई के गो सेवा ट्रस्ट के नाम से खोले गए एक बैंक खाते में एक माह में 21 करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी एसबीआई के बैंक प्रबंधक ने साइबर पुलिस को दी। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि 20 करोड़ से अधिक रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर भी हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो करोड़ों रुपये का साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया। साइबर थाने के एसआई राजकुमार पवार ने 14 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कर अडूकी के गौतम उपाध्याय और लक्ष्मीपुरम निवासी दिव्यांग बलदेव को गिरफ्तार किया। मेवाती मोहल्ला के इमरान सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया था। जेल में बंद इमरान ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां अधिवक्ता के माध्यम से जमानत अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने 4 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed