फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud report lodged against mandi inspector, driver

Mathura News: मंडी इंस्पेक्टर, चालक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud report lodged against mandi inspector, driver
कोसीकलां। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर मंडी इंस्पेक्टर उमेश कुमार, चालक नारायण सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने एवं अवैध वसूली किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घंटाघर निवासी दिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह पिता के साथ कानपुर से डीसीएम में बल्लियां भरकर ला रहा था, जिसका टैक्स कानपुर में जमा कर दिया। पिता सरमन अजीजपुर में उतर गए। अनाज मंडी में तैनात इंस्पेक्टर उमेश कुमार, सरकारी जीप चालक नारायण सहित दो अन्य लोग बल्लियों से भरी डीसीएम को मंडी समिति में ले गए। डरा धमकाकर 15500 रुपये जबरन ले लिए। पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से गुडवर्क दिखाने की नीयत से 29 जनवरी 2020 को मनगढ़त तरीके से स्कूल बस में चालीस क्विंटल लकड़ी दर्शाकर 5500 रुपये की रसीद दिनेश के नाम से काटकर दे दी। दस हजार रुपये बदनीयती से हड़प लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed