{"_id":"685064a244f485a7af050015","slug":"fraud-of-rs-15-lakh-by-changing-sim-card-mathura-news-c-369-1-mt11010-131207-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सिम बदलकर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, मां-बेटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सिम बदलकर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, मां-बेटी गिरफ्तार
विज्ञापन
वृंदावन। दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु के साथ सिमकार्ड बदलकर 1.54 लाख रुपये की ठगी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला और उसकी बेटी को रविवार को चैतन्य विहार से पकड़ा गया। दोनों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी सुखवीर सिंह 21 मई को परिवार सहित वृंदावन दर्शन के लिए आए थे और आरके कुंज रात्रि गृह में ठहरे थे। वहीं उनकी मुलाकात सुमन त्यागी और उसकी बेटी मोना त्यागी से हुई। आरोप है कि मां-बेटी ने बच्चों को फुसलाकर सुखवीर सिंह के मोबाइल से सिमकार्ड निकाल लिया और उसमें दूसरी सिम डाल दी।
इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सुखवीर सिंह के बैंक खाते से 1.54 लाख रुपये निकाल लिए। 30 मई को जब सिम काम नहीं करने लगी तो सुखवीर सिंह ने नई सिम निकलवाई, तब जाकर उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने रविवार को मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद