फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud of 75 Lakhs Over Land

Mathura News: भूमि के नाम पर 75 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 75 Lakhs Over Land
मथुरा। भूमि के मामले में एक व्यक्ति के साथ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। राजस्व रिकॉर्ड जांचने के बाद पोल खुल गई। कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्रों के खिलाफ जमुनापार थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है।
विज्ञापन

लोहवन बगीची निवासी सोनू गुप्ता ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि साल 2019 में पुरानी छावनी (सदर बाजार) निवासी अनुराग अग्रवाल ने उन्हें और उनके साथियों को आगरा के सिकंदरा (मौजा बिचपुरी) में स्थित अपने भाई निखिल अग्रवाल की जमीन बेचने का 1.50 करोड़ रुपये में सौदा तय किया था। इसके बाद पीड़ित ने कई बार में 95 लाख रुपये अनुराग अग्रवाल व उनके भाई को दे दिए। कोरोना काल का बहाना बनाकर दोनों भाई जमीन का बैनामा करने के लिए टालमटोल करने लगे। आरोप है कि पीड़ित ने भूमि का राजस्व रिकॉर्ड निकलवाया तो खतौनी फर्जी निकली। इसके बाद उन्होंने दोनों भाईयों से रकम वापस करने के लिए कहा तो 20 लाख रुपये वापस कर दिया। बाकी रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। परेशान होकर पीड़ित थाने गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर अनुराग, निखिल और पिता गणेश के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ पीतम पाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed