{"_id":"5edb94bc8ebc3e90a1759452","slug":"fraud-in-donation-cm-releef-fund-mathura-mathura-news-agr444957590","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दान देने वालों के सबूत जुटाने में जुटी कोतवाली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दान देने वालों के सबूत जुटाने में जुटी कोतवाली पुलिस
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना काल में पीड़ितों की मदद के नाम पर सिर्फ फेसबुक पर चेहरा चमकाने वालों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस इस मामले में सबूत जुटाने में जुट गई है।
लॉकडाउन में कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री के आपदा कोष में दान देने का डंका बजाने वालों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कोतवाली पुलिस इसके सबूत एकत्रित करने में जुट गई है। जिनके खिलाफ रिपोर्ट हुई है उनमें फरह निवासी दीपक गौड़, कोसीकला निवासी राजकुमार रावत तथा महोली रोड निवासी विभोर गौतम शामिल हैं।
इनकी जांच कर डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर एफआईआर की संस्तुति की थी। डीएम ने इसे एसएसपी को भेजा। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी पुलिस सबूत जुटा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।