{"_id":"dc5f390bbae1e326481f48da2df1b91f","slug":"fraud-from-farmers-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बांटे बाउंस चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बांटे बाउंस चेक
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
फरह ब्लाक के गांव सेरसा में मुआवजे के 95 चेक टाइम बाउंस होने के बाद किसानों को दिए गए। इससे आक्रोशित किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। इस पर डीएम के साथ बैठक में व्यस्त एडीएम वित्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को दोषी लेखपाल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सेरसा गांव में लेखपाल ने किसानों को चार माह पुरानी तिथि में बनाए गए चेक बांट दिए। यह वितरण भी लेखपाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय को की गई शिकायत पर आई जांच के बाद किया। मुआवजा चेकों पर चार माह पुरानी तिथि देख किसान उखड़ गए लेकिन लेखपाल की तमाम धमकियों के कारण खामोश रहे। 24 घंटे बाद ही यह खामोशी तोड़ते हुए किसान सोमवार को ग्राम प्रधान सहित कलक्ट्रेट आ गए।
यहां सभाकक्ष में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बैठक के दौरान ही हंगामा करने लगे। बैठक से निकल कर आए एडीएम वित्त जयशंकर मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार को किसानों ने टाइम बाउंस हो चुके चेक दिखाए। लेखपाल पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उन लोगों को ही चेक समय से दिए हैं, जो 1000-1000 रुपये दे चुके हैं। इस पर एडीएम वित्त ने किसानों को दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान शिब्बे प्रधान, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत, रामवीर सिंह, हाकिम सिंह, पदम सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।