फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four trains cancelled

Mathura News: चार ट्रेनें निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four trains cancelled
मथुरा। महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों बढ़ते दबाव के कारण रेलवे ने अप-डाउन लाइन की चार पैसेंजर ट्रेनों को मंगलवार से निरस्त कर दिया। सोमवार देर रात जारी किए गए आदेश के कारण मंगलवार को इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए बड़ी संख्या में यात्री जंक्शन पहुंचे।
विज्ञापन


ऐसे में इन सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बैठने के लिए बेंच न मिलने पर बड़ी संख्या में यात्रियों ने फर्श पर बैठकर दूसरी ट्रेन का इंतजार किया। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि महाकुंभ स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रतिदिन स्पेशल व प्रयागराज बीकानेर एक्सप्रेस से भेजा जा रहा है। दोनों ही ट्रेनों में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


मथुरा-अलवर पैसेंजर (51971) व अलवर मथुरा (51972) और मथुरा-जयपुर पैसेंजर (51973) व जयपुर मथुरा पैसेंजर (51974) को मंगलवार को निरस्त कर दिया है। अचानक ट्रेनों को निरस्त किए जाने के कारण जयपुर व अलवर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को अचानक निरस्त कर दिया गया। अब उन्हें दूसरी ट्रेन से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जंक्शन पर ट्रेनें घंटों देरी से आ रहीं है। वह हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में बैठे हैं। प्लेटफार्म एक पर फर्श पर बड़ी संख्या में यात्री बैठे है। इससे आने-जाने में भी परेशानी होती है।

- पातीराम, यात्री

स्टेशन पर बेहतर देखरेख न होने के कारण व्यवस्थाएं सहीं नहीं है। जयपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी निरस्त हो गई है। ऐसे में दिक्कतों के साथ दूसरी ट्रेन से जाना पड़ेगा।
- अर्जुन, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed