{"_id":"61e1c3fa5284a9091e733a4e","slug":"four-scorched-due-to-fire-in-gas-cylinder-mathura-news-mtr5117980157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर में आग से चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर में आग से चार झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर कोतवाली के शिवनगर कॉलोनी में शुक्रवार को तड़के घरेलू गैस सिलिंडर में हुई लीकेज से आग लग गई। इससे एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से पिता-पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर कोतवाली के गोवर्धन चौराहा स्थित शिव नगर कॉलोनी में रहने वाले महेंद्र सिंह(55) के घर बृहस्पतिवार की देरशाम गैस सिलिंडर लीक हो रही थी। सुबह जब उनकी पुत्रवधु रजनी गैस पर चाय बनाने पहुंची तो आग लग गई। इससे महेंद्र सिंह और उनका बेटा गौरव उर्फ भोलू (30), पुत्रवधू रजनी(28) के अलावा अविनाश(30) झुलस गए।
चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर भागे। कुछ ने अंदर घुसकर आग पर काबू पाया। चारों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां महेंद्र और गौरव की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद