फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people including a woman who robbed a property dealer have been arrested

UP: युवती का शातिर इरादा नहीं समझ सका प्रोपर्टी डीलर, एक कॉल पर आया नोएडा से...मथुरा में ऐसे लुट गया

Thu, 19 Sep 2024 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 05:52 PM IST
सार

नोएडा का प्रोपर्टी डीलर एक युवती के जाल में ऐसा फंसा कि मथुरा में वो सोने की अंगूठी और नकदी गवां बैठा। वो प्रोपर्टी खरीदने के बहाने बुलाया गया था, लेकिन उसे अंदाजा भी न रहा कि मथुरा में उसके साथ लूट हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Four people including a woman who robbed a property dealer have been arrested
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में शनिवार को नोएडा के प्रापर्टी डीलर को लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक प्रापर्टी डीलर को कॉल करके बुलाने वाले युवती भी शामिल है। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर से लूटी गई सोने की अंगूठी, नकदी बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन




 

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि नोएडा के रहने वाले पन्नालाल प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ मैरिज ब्यूरो का कार्य भी करते हैं। 14 सितंबर को उन्हें एक युवती ने प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने कॉल करके सौंख रोड पाली खेडा बुलाया था। पन्नालाल बस से मथुरा आए और युवती के बताए स्थान पर पहुंच गए। यहां उन्हें इस युवती और उसके साथियों ने जबरन लाल रंग की कार में बैठा लिया। सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन व 26 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही फोनपे के माध्यम से एक लाख रुपये इस युवती ने अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद वीडियो वायरल न करने के बदले में 10 लाख रुपये की डिमांड की। वारदात के बाद पीड़ित को सौंख के पास छोड़ दिया। पीड़ित चुपचाप अपने घर चला गया। इसके बाद 16 सितंबर को हाईवे थाने पहुंचे और तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर गैंग की गिरफ्तारी की।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को सौंख रोड हरीश राघव स्कूल के पास से इस युवती को, भरतपुर के डीग स्थित महमदपुर निवासी दीपक चौधरी, धौली प्याऊ के ओमनगर निवासी सोनू सिसोदिया, नौहझील के सदीपुर निवासी विष्णु नौहवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सोने की दो अंगूठी, 5400 हजार रुपये की नगदी, वारदात में प्रयोग की गई कार, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में अभी चार लोगों के नाम और प्रकाश में आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed