फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four farmers have died due to shock in mathura

बर्बादी देख चार किसानों ने तोड़ा दम

Tue, 31 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 31 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
four farmers have died due to shock in mathura
कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव तरौली जनूबी में बरसात से बर्बाद हुई फसल देख कर एक किसान की सोमवार शाम सदमे से मौत हो गई। रविवार और सोमवार को तेज बारिश के बाद गांव तरौली जनूबी निवासी किसान राधाचरन (48) पुत्र बदन सिंह सोमवार शाम को खेत पर गए थे।
विज्ञापन


वहां बर्बाद हुई फसल को देख उन्हें चक्कर आ गए और वे वहीं गिर गए। पड़ोसी किसान और परिवारीजन राधाचरन को गांव लाए। हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने उन्हें मथुरा ले जाने की सलाह दी। मथुरा ले जाते समय राधाचरण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिवारीजनों ने इसकी सूचना एसडीएम और तहसीलदार को दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसडीएम के निर्देश पर  किसान के शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि किसान की मौत सदमे से हुई या बीमारी से यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। प्रथम दृष्टया किसान की मौत बीमारी से हुई प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाली में बहुत कम दाने देख लगा सदमा
गांव तुलागढ़ी में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल देख कर सोमवार को किसान गोपाल प्रसाद (70) की मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुसार खेत पर वह गेहूं की बाली को कुचल कर गेहूं के दाने गिनने लगे, बाली में बहुत कम दाने देखकर उन्हें सदमा लग गया। परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि गोपाल प्रसाद ने 30 बीघा खेत डेढ़ लाख रुपये में एक वर्ष के लिए लिया था। तहसील में सूचना के बाद लेखपाल मामले की जांच कर रहे हैं।


झरौठा और छौली में एक-एक किसान की मौत
फसल चौपट देख गांव छौली और झरौठा मेें एक-एक किसान की सदमे से मौत हो गई। गांव छौली में किसान साहब सिंह (58) पुत्र रेशम सिंह सोमवार शाम खेत पर गए थे। परिवारीजनों के अनुसार फसल बर्बाद देखकर उन्हें अटैक पड़ गया और खेत पर ही उनकी मौत हो गई। रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवारीजन उन्हें ढूंढने खेत पर गए। वहां वह मृत अवस्था में मिले।


सूचना पर एसडीएम महावन, तहसीलदार और कानूनगो ने पहुंच कर मुआयना किया। उन्होंने किसान बीमा के तहत पांच लाख रुपये और प्रदेश सरकार द्वारा घोषित मुआवजा व सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। किसान की मौत पर भाकियू के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह, राजकुमार सिंह तोमर और भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष रीतिराम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इधर, गांव झरोठा में भरत सिंह (62) पुत्र हुकम सिंह भी बरबाद फसल देखकर खेत पर ही बेहोश होकर गिर गए। कुछ देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान नेताओं ने जिला प्रशासन से किसान के परिवारीजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed