{"_id":"6532d1ed82fd8b69f9095006","slug":"four-detained-in-case-of-conversion-in-buddha-vihar-colony-mathura-news-c-369-1-mt11004-2280-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बुद्ध विहार काॅलोनी में धर्मांतरण के मामले में चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बुद्ध विहार काॅलोनी में धर्मांतरण के मामले में चार हिरासत में
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा के बुद्ध विहार काॅलोनी में स्थित एक मकान में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मांतरण का मामला सामने आया है। धर्म जागरण समन्वय की पदाधिकारियों की शिकायत पर थाना हाईवे पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
धर्म जागरण समन्वय संगठन के मथुरा महानगर संयोजक बलराम सिंह को सूचना मिली कि बुद्ध विहार कॉलोनी चंदनवन स्थित एक मकान में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मांतरण कार्यक्रम किया जा रहा है। इस पर हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां लोगों को बाइबल देते धर्मांतरण किया जा रहा था।
संगठन के बलराम सिंह ने इलाका पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान धर्म जागरण समन्वय के विजय सिंह गुर्जर महानगर संयोजक, विक्रम सिंह सिसोदिया, मनीष लवानिया, हेमंत ठाकुर, बलराम आदि मौजूद रहे। इस मामले में हाईवे थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि धर्म जागरण समन्वय की शिकायत पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही ह। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।