फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four athletes from Mathura to compete in the National Athletics Championship

Mathura News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलेंगे मथुरा के चार खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four athletes from Mathura to compete in the National Athletics Championship
मथुरा। छठी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मथुरा के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 16 से 18 अक्तूबर तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी। इसके डिस्कस थ्रो में श्याम चौधरी, हरीश कुमार और सोहित चौधरी तथा 5000 मीटर दौड़ में राम रतन प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों के आधार पर होता है। इसमें सालभर के प्रदर्शन और प्रतियोगिताओं के स्तर को देखा जाता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने मात्र से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित नहीं होता। चयनित खिलाड़ियों की सफलता पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक व विजय सिंह वर्मा, सह सचिव डॉ. पदम सिंह, ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, फुटबॉल संघ के जिला सचिव डॉ. दलबीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, आर्म रेसलिंग के जिला सचिव हरदेव सिंह, लोकेश कुंतल, सुंदर सिंह, देवेश यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed