फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   forteen new corona infected have been found in one day in Mathura

Mathura Corona Update: 14 नए संक्रमित मिले, देहात में भी दस्तक, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं हो रही रैंडम जांच

Mon, 01 May 2023 10:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 10:57 PM IST
सार

Mathura Corona Update: जिले में एक दिन में 14 नए संक्रमित मिले हैं। इस बार कोरोना ने देहात में भी दस्तक दे दी है। इसके बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम जांच नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
forteen new corona infected have been found in one day in Mathura
Mathura News : कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी 14 नए संक्रमित मिले। जो कि अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इनमें देहात क्षेत्र भी शामिल है। सोमवार को जिले में एक साथ 14 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 13 संक्रमित तो ग्रामीण क्षेत्र के ही हैं। 

विज्ञापन


शहर क्षेत्र में मिली संक्रमित महिला बगीचा क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं देहात क्षेत्र में चार संक्रमित सोनई क्षेत्र के हैं। इनमें दो महिला व दो पुरुष हैं। एक संक्रमित कोसीकलां, दो छाता, एक नंदगांव, एक बरसाना, एक सुरवारी, तीन फरह क्षेत्र एवं एक संक्रमित बरसाना के हैं। सभी संक्रमितों के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गईं। होम आइसोलेट किया गया। जांच के लिए निकट परिजनों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे

इनको मिलाकर अब जिले में 26 सक्रिय केस हो गए हैं। इधर, आमजन भी स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं हैं। सार्वजनिक स्थलों पर लोग न तो मास्क ही लगा रहे हैं, न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जबकि जिले में प्रशासन द्वारा कई दिन पहले ही कोविड गाइडलाइन जारी कर दी गई। इसके बाद भी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी में साधारण लक्षण मिले हैं

इससे संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना है। लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह नजर आ रहा है। न तो सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग हो रही है न ही अभी तक जिले में वैक्सीन उपलब्ध हो पाई है। हालांकि मार्च माह से अब तक जितने भी संक्रमित मिले हैं। इनमें किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। सभी में साधारण लक्षण मिले हैं।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि संक्रमण बढ़ने के साथ सैंपलिंग का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। वैक्सीन की डिमांड भी बार-बार भेजी जा रही है। जल्द ही मिल जाएगी। लोग भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। सामाजिक दूरी बनाएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed