{"_id":"680d1a7e8d91e27dfc0b27b3","slug":"former-soldier-lost-his-balance-while-getting-off-a-moving-train-painful-death-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा संतुलन...पूर्व फौजी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: चलती ट्रेन से उतरते समय बिगड़ा संतुलन...पूर्व फौजी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 26 Apr 2025 11:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:17 PM IST
सार
ट्रेन से उतरने के दाैरान पूर्व फाैजी की माैत हो गई। दिल्ली आउटर की तरफ ट्रेन धीमी हुई तो उन्होंने का उतरने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व फाैजी ट्रेन के नीचे आ गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जंक्शन स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से गिरकर पूर्व फौजी की मौत हो गई। सेना से सेवानिवृत होने के बाद वह डिफेंस कम्यूनिकेशन नेटवर्क के तहत दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर नौकरी कर रहे थे। जहां से वह छुट्टी लेकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन
जीआरपी ने बताया कि नगला बोहरा सतोहा निवासी बलकार सिंह (50) सेना से सेवानिवृत होने के बाद डिफेंस कम्यूनिकेशन नेटवर्क (डीसीएन) के पालम एयरपोर्ट पर नौकरी कर रहे थे। शुक्रवार को वह छुट्टी लेकर जबलपुर-गौंडवाना एक्सप्रेस से घर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जंक्शन के दिल्ली आउटर की तरफ ट्रेन धीमी हुई तो उन्होंने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने की वजह से वह ट्रेन के नीचे आ गए। मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी मौके पर पहुंच गई और परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।