{"_id":"67e1a90a5cdaa8ecb1086bc4","slug":"former-president-and-secretary-did-not-get-relief-from-high-court-mathura-news-c-369-1-mt11002-126949-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाईकोर्ट से पूर्व अध्यक्ष और सचिव को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाईकोर्ट से पूर्व अध्यक्ष और सचिव को नहीं मिली राहत
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव को गबन के मामले में सोमवार को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर बाद शोकावकाश हो गया और सुनवाई हट गई।
बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि बार के पूर्व अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल सिंह और पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई के खिलाफ 1.87 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। इस संबंध में सदर थाना में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव दोनों ने गबन के आरोप में हाईकोर्ट में राहत के लिए याचिका दायर की।
सोमवार को याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन दोपहर के बाद शोकावकाश होने के कारण सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान मथुरा से बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह, हरेंद्र शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष ठा. रामवीर सिंह, पूर्व डीजीसी चौधरी रनवीर सिंह और चौधरी मोहन सिंह मौजूद रहे। बार सचिव ने बताया कि हाईकोर्ट में मामले की पैरोकारी के लिए अधिवक्ता नियुक्त कर दिए हैं जो कि बार एसोसिएशन मथुरा का पक्ष रखेंगे। इधर, पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि सुनवाई टल गई है। अगली तारीख मिलने के बाद सुनवाई होगी।