फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former Councilor's Son Dies from Electrocution

Mathura News: करंट से पूर्व सभासद के बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Former Councilor's Son Dies from Electrocution
मथुरा। समाजसेवी व पूर्व सभासद का बेटा कूलर में करंट आने से चपेट में आ गया, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए रवाना हुए लेकिन जाम के कारण रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। इससे यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

चौबिया पाड़े के महोली पौर निवासी पूर्व सभासद राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी के बेटे विवेक चतुर्वेदी (35) बृहस्पतिवार को अपने घर थे। किसी तरह उनका शरीर कूलर से टच हो गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। पिता का आरोप है विवेक को अस्पताल ले जाते समय वह हाईवे मसानी लिंक रोड पर करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। अगर समय से अस्पताल लेकर पहुंच जाते तो उनके बेटे की जान बच सकती थी। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। एसपी ट्रैफिक राकेश तिवारी ने बताया कि इसकी जांच कराई जा रही है कि उस समय वहां किसकी ड़्यूटी थी। अगर जांच में किसी की लापरवाही सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed