फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former CJ of Nepal reached Govardhan and took blessings of Jagadguru Swami Adhokshajanand Devtirtha Maharaj

मथुरा पहुंचे नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश: बोले- भारत बने हिंदू राष्ट्र, दुनिया पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

Tue, 02 May 2023 03:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 03:35 PM IST
सार

मथुरा पहुंचे नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोपाल परांजलि ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। इससे दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
Former CJ of Nepal reached Govardhan and took blessings of Jagadguru Swami Adhokshajanand Devtirtha Maharaj
गोवर्धन पर्वत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन पहुंचे नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोपाल परांजलि ने सोमवार को श्रीआद्य शंकराचार्य आश्रम में समय बिताया। उन्होंने गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज का आशीर्वाद लिया। उनसे काफी समय तक संवाद भी किया।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं पशुपतिनाथ विकास कोष के प्रमुख सदस्य संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद वास्तोला ने शंकराचार्य को श्री पशुपतिनाथ के चंदन से तिलक लगाकर रुद्राक्ष माला पहनाई और फलों की टोकरी भेंट की। शंकराचार्य को नेपाल आने के लिए अनुरोध किया। 
विज्ञापन

हिंदुओं को होगी गौरव की अनुभूति

प्रतिनिधि मंडल ने शंकराचार्य से भारत-नेपाल के धार्मिक व सांस्कृतिक मामलों पर चर्चा की। परांजलि ने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने से पूरी दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कहा कि नेपाल सैद्धांतिक रूप से पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, यदि भारत भी हिंदू राष्ट्र बन जाता है तो इससे दुनिया में फैले करीब 178 करोड़ हिंदुओं को गौरव की अनुभूति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए भारत 

इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा और दुनिया में सकारात्मक संदेश जाएगा। वास्तोला ने कहा कि आज से 2530 वर्ष पहले श्रीआद्य शंकराचार्य ने वैदिक सनातन संस्कृति की पुनरस्थापना की थी। दुनिया में ईसाई, मुसलमान, बौद्ध और यहूदियों के देश हैं, ऐसे में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed