फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former City Magistrate Alankar Agnihotri has formed political party Rashtriya Adhikar Morcha

UP: राजनीति के मैदान में उतरे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, वृंदावन में किया पार्टी के नाम का एलान

Mon, 23 Feb 2026 08:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 23 Feb 2026 08:31 PM IST
सार

यूपी के चर्चित पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी राजनीति पार्टी के नाम का एलान कर दिया है। सोमवार को वृंदावन में  उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा नाम से पार्टी के नाम की घोषणा की। 
 

विज्ञापन
Former City Magistrate Alankar Agnihotri has formed political party Rashtriya Adhikar Morcha
पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के चर्चित पूर्व अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति के मैदान में अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है। सोमवार को कान्हा की नगरी वृंदावन से उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) के गठन की औपचारिक घोषणा की। 
विज्ञापन


अलंकार अग्निहोत्री उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूजीसी के नए नियमों से जुड़े विवाद के चलते सिटी मजिस्ट्रेट के पद से त्यागपत्र दे दिया था। सरकारी सेवा छोड़ने के बाद से ही उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 
विज्ञापन


वृंदावन के श्री हरिदास धाम आश्रम में मीडिया से बात करते हुए अग्निहोत्री ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के विजन में राम और कृष्ण दोनों का समावेश होगा और वह इन्हीं आदर्शों को साथ लेकर जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत के लिए उन्होंने बांके बिहारी की नगरी को चुना। अग्निहोत्री ने कहा कि वृंदावन की पावन धरा से इस संकल्प की शुरुआत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed