फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former Chairman Holds Advocate Hostage at Residence Torture

Mathura News: पूर्व चेयरमैन ने अधिवक्ता को आवास पर बंधक बनाकर दीं यातनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Former Chairman Holds Advocate Hostage at Residence Torture
पूर्व चैयरमेन के आवास की छत पर खड़े पुलिसकर्मी व नीचे लगी ग्रामीणों की भीड़। 
बरसाना/नंदगांव। भूमि विवाद में पूर्व चेयरमैन ने छाता जा रहे अधिवक्ता को रास्ते से ही अगवा कराकर अपने आवास पर बंधक बना लिया। यहां दो घंटे तक अधिवक्ता को पूर्व चेयरमैन समेत दर्जनों लोगों ने लाठी डंडों से पीटा और यातनाएं दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अधिवक्ता को मुक्त कराया। साथ ही पूर्व चेयरमैन व उनकी पत्नी समेत 44 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ देर रात तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया करती रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरसाना के भूमिया गली निवासी अधिवक्ता दिवाकर शर्मा की छाता रोड पर पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के पीछे ही पूर्व चेयरमैन बलराज का आवास है और पंप के सहारे से ही आवास का रास्ता है। इसी रास्ते को लेकर दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता का कहना कि रविवार शाम चार बजे वह पेट्रोल पंप से छाता जाने के लिए निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान पेट्रोल पंप से 300 मीटर दूर परमार गेस्ट हाउस से पहले ही कई वाहनों में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और फायरिंग की। कार सवारों ने रिवाल्वर के बल पर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद पूर्व चेयरमैन के आवास पर ले गए और एक कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक उन्हें बंधक बनाकर रखा और तमंचे के बल पर जबरन कुछ कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। अपहरण के दौरान कुछ ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। इसके बाद यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पूर्व चेयरमैन का आवास घेर लिया। करीब दो घंटे तक लोग आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा करते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व चेयरमैन से कहकर अधिवक्ता को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। मजबूरन पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अधिवक्ता को मुक्त कराया। साथ ही पुलिस ने मौके से भारी संख्या में लाठी-डंडे बरामद किए हैं।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने बलराज के आवास से दिवाकर शर्मा को बंधनमुक्त कराया है। पूर्व चेयरमैन, उनकी पत्नी और पुत्र समेत 44 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed