फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Foreign national committed suicide by hanging himself in an ashram at Govind Kund

गोविंद कुंड पर एक आश्रम में विदेशी नागरिक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Foreign national committed suicide by hanging himself in an ashram at Govind Kund
गोवर्धन (मथुरा)। ब्रज भ्रमण पर आए विदेशी नागरिक ने आन्यौर स्थित गोविंद कुंड पर एक आश्रम के कमरे में खूंटी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एलआईयू और थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का लैपटॉप, बीजा, पासपोर्ट, मोबाइल फोन आदि दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

अलेक्जेंडर (30) निवासी यूक्रेन दो माह पूर्व दोस्त ब्रजसुंदर दास निवासी यूक्रेन के साथ ब्रज भ्रमण पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित गोविंद कुंड आया था। वह श्रीराधामदन मोहन मंदिर में रहने लगा। दोस्त ब्रजसुंदर दास 11 दिसंबर को यूक्रेन चला गया। अलेक्जेंडर श्रीराधा मदन मोहन मंदिर के एक कमरे में रह रहा था। बुधवार को वह कमरे की दीवार पर लगी खूंटी में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

कमरे का खुला मिला था गेट
विदेशी नागरिक जिस कमरे में फांसी पर लटका था, उस कमरे का गेट खुला हुआ था। दूसरे कमरे में निवास कर रहे रसियन नागरिक सनातन दास ने इस घटना की जानकारी मंदिर के महंत जानकी दास को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकी दास ने बताया कि बुधवार 11 बजे रसियन नागरिक सनातन दास ने घटना की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस यहां से लैपटॉप, मोबाइल, फोन, बीजा, पासपोर्ट आदि दस्तावेज साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ पत्र में लिखा शरीर छोड़ने पर ब्रज में हो अंतिम संस्कार
यूक्रेन नागरिक अलेक्जेंडर के कमरे से पुलिस ने एक पब्लिक नोटरी कागज पर लिखा शपथ पत्र बरामद किया है। इसमें अलेक्जेंडर का फोटो लगा हुआ है। उसमें लिखा है कि मैं भारत में भक्ति मार्ग दर्शन कर रहा हूं। गोविंद कुंड आन्यौर तहसील गोवर्धन जिला मथुरा के पास जगमोहन के पास रह रहा हूं। प्रभु दर्शन परिक्रमा भक्ति आदि कर रहा हूं। मेरा बीजा एक वर्ष का है। यदि मेरी एक वर्ष में किसी कारण से मृत्यु या मैं शरीर त्याग कर प्राण छोड़ दूं तो मेरे शरीर का अंतिम संस्कार मेरी इच्छानुसार ब्रज क्षेत्र में कहीं भी कर दिया जाए, जो कि मेरी अपनी स्वयं प्रभु इच्छा के अनुकूल है। नोटरी शपथ पत्र 10 दिसंबर 2021 को तैयार किया गया है। हालांकि कमरे में दीवार की खूंटी से फांसी लगा कर आत्महत्या की वारदात लोगों के गले नहीं उतर रही है। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिक अलेक्जेंडर के पास से एक पत्र बरामद हुआ है। इसमें अपना अंतिम संस्कार ब्रज में करने के लिए लिखा है।

वर्जन
यूक्रेन के नागरिक की मौत हुई है। घटना प्रथम दृष्टया आत्मदाह ही प्रतीत हो रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहां से एक शपथ पत्र भी बरामद हुआ है। साक्ष्य संकलन कर जांच की जा रही है।
-गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed