{"_id":"69a0a6174a53680ef001ac61","slug":"for-the-first-time-holi-will-be-celebrated-behind-the-railings-at-the-shri-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101769-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहली बार रेलिंग के बीच होगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहली बार रेलिंग के बीच होगी होली
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहली बार रेलिंग के बीच श्रद्धालु होली का आनंद लेंगे। मंदिर प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मंदिर के अंदर रेलिंग लगाने का कार्य पूरा हो गया। पीछे के चौक में प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य चौक तक रेलिंग लग गई है। इससे अब श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के बाहर चबूतरे पर रेलिंग होली के बाद लगाई जाएगी।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पिछले एक माह से चल रहा रेलिंग लगाने का कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। मुख्य चौक के बाद पीछे के चौक में भी रेलिंग लग गई है। मेरठ की कार्यदायी संस्था कनिका कंस्ट्रक्शन ने मंदिर के प्रवेश द्वार पांच, दो एवं तीन के आगे से लेकर चौक में होते हुए नीचे के चौक तक रेलिंग लगा दी है। इससे मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक श्रद्धालु रेलिंग में होकर गुजरते हुए बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। शनिवार से मंदिर में शुरू होने वाली पांच दिवसीय होली रेलिंग के बीच होगी। इधर मंदिर के बाहर तीन द्वारों, मंदिर के अंदर जगमोहन, जादौन पार्किंग, विद्यापीठ चौराहा के समीप एलईडी स्क्रीन पर भक्तों को आराध्य के लाइव दर्शन होंगे। इसके लिए तकनीशियनों की टीम काम में लगी है।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि पहली बार श्रद्धालु रेलिंग के बीच से ठाकुरजी के दर्शन के करेंगे। मंदिर के बाहर लगीं एलईडी पर भक्तों को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन होंगे। विशेषज्ञों द्वारा वेबसाइट एवं सोशल प्लेटफार्म पर भी आराध्य के दर्शन की तैयारी चल रही है।