फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Food officials were taken to task after a cache of deadly chemicals was found

Mathura News: घातक रसायन का जखीरा मिलने पर हुई खाद्य अफसरों पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Food officials were taken to task after a cache of deadly chemicals was found
बाजना की राकेश डेयरी में संचालित अवैध मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करती औषधि विभाग की टीम।
मथुरा। त्योहारी सीजन में ग्रामीण अंचल में मिलावटी और सेहत के लिए नुकसानदायक खाद्य सामग्री बेची जा रही है। लखनऊ से जांच करने पहुंचे खाद्य अधिकारियों ने बाजना और मांट कस्बों में बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर, दूध, घी पकड़ा। बड़ी मात्रा में पनीर और अपमिश्रक दूध को नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौैरान टीमों को अभद्रता का सामना भी करना पड़ा। चार व्यापारियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

बाजना, मांट और नौहझील में लखनऊ व आगरा से आईं खाद्य विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को एक दर्जन डेयरियों पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान खाद्य अधिकारियों को बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर, दूध और दुग्ध उत्पाद मिले थे। खाद्य विभाग की टीमों ने मिलावटी दूध, पनीर नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान दो स्थानों पर टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा था। यहां पुलिस की मदद से ताले काटकर बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य पदार्थ पकड़े थे।
विज्ञापन

पनीर और सिंथेटिक दूध बनाने का काम भी किया जा रहा था। टीमों ने कार्रवाई के बाद दर्ज कराई एफआईआर में खाद्य पदार्थों में घातक रसायन मिले हैं। इनमें फार्मेलिन, फेब्रिक व्हाइटनर, आप्टिकल व्हाइटनिंग एजेंट (रानीपाल), पीला चना, पाम आयल सहित अन्य रसायन मिलाए जा रहे थे। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में डेयरी संचालक विष्णु कुमार, हरवीर सिंह, राकेश कुमार, विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह व अजय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग के अन्य अफसरों की जांच
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर लापरवाही से काम करने वाले खाद्य अधिकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। नियमित सैंपलिंग नहीं करने और लापरवाही बरतने पर ऐसे अधिकारियों के खिकलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डेयरी में चल रहा था मेडिकल स्टोर

मथुरा। बाजना में राकेश डेयरी गोदाम के परिसर में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहा था। खाद्य विभाग की सूचना पर पहुंचे औषधि निरीक्षक ने बिना लाइसेंस चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर से करीब 32 हजार रुपये की दवाएं सीज कीं और दो दवाओं के नमूने भी लिए।

मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं था। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजना में डेयरी संचालकों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के दौरान राकेश डेयरी के गोदाम में मेडिकल स्टोर संचालित मिला। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने डेयरी के गोदाम को चेक किया तो यहां विभिन्न प्रकार की ऐलौपेथिक दवाएं रखी मिलीं। जगवीर द्वारा इसको संचालित किया जा रहा था, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। जितेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति मिला, लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सका।

बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए और करीब 32 हजार की दवाएं सीज कीं। डीआई प्रेम पाठक ने बताया कि दवा कारोबार डेरी के गोदाम मे छुपा कर बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed