फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Food Department team caught several quintals of spoiled peda and milk cake during raid in Mathura

सेहत बिगाड़ रहा प्रसिद्ध मथुरा का पेड़ा: छापेमारी में टीम ने कई कुंतल खराब माल पकड़ा, अन्य सैंपल जांच को भेजे

Sun, 11 Jun 2023 09:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 09:27 PM IST
सार

मथुरा का  विश्व प्रसिद्ध पेड़ा लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। छापेमारी में टीम ने कई कुंतल खराब माल पकड़ा है। कई अन्य सामानों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। 
 

विज्ञापन
Food Department team caught several quintals of spoiled peda and milk cake during raid in Mathura
सेहत बिगाड़ रहा प्रसिद्ध मथुरा का पेड़ा: छापेमारी में टीम ने कई कुंतल खराब माल पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा का विश्व प्रसिद्ध पेड़ा लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। इसकी गुणवत्ता की जांच करने खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम फील्ड पर उतरी। इस दौरान एक दर्जन दुकानों में छापेमारी की गई। जांच में कई कुंतल पेड़ा व मिल्क केक खराब मिला। इसे टीम ने नष्ट कराया। कई सामानों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

विज्ञापन

सेहत को लेकर खाद्य विभाग चौकन्ना

गोवर्धन क्षेत्र में प्रति वर्ष मुड़िया मेले का आयोजन होता है। इसमें देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। इस पांच दिवसीय मेले में चनौरी, चिड़वा, पेड़ा, दूध सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की भरमार रहती है। यहा के विश्व प्रसिद्ध पेड़े की बिक्री में कई गुना इजाफा हो जाता है। ऐसे में लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए खाद्य विभाग चौकन्ना हो गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेवफाई न हुई बर्दाश्त: प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, लाश को इस तरह लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी मावा भी पकड़ा गया

इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सैंपल जांचे गए। मानक के विपरीत मिले खाद्य पदार्थों को नष्ट करा दिया गया। इसमें चार कुंतल दूषित पेड़ा और फंगस लगा हुआ मिल्क केक शामिल है। साथ ही भारी मात्रा में मिलावटी मावा भी पकड़ा गया है। 

यह भी पढ़ेंः- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार

चार सैंपल भी संग्रहित किए गए

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन डॉ गौरीशंकर ने बताया कि गोवर्धन क्षेत्र की कई खाद्य प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान कार्रवाई करते हुए करीब चार कुंतल दूषित पेड़ा एवं फंगस लगा हुआ मिल्क केक नष्ट कराया गया है। साथ ही खाद्य पदार्थों के चार सैंपल भी संग्रहित किए गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आगे भी यह अभियान अनवरत चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed