फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fogging to be conducted for disease prevention

Mathura News: बीमारियों की रोकथाम के लिए कराई जाएगी फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fogging to be conducted for disease prevention
मथुरा। मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके तहत गांव-गांव जाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाएगा। इससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, गर्मी और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की गई है। अभियान के दौरान उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां मच्छरों का प्रकोप अधिक है या पिछले वर्षों में मलेरिया के मामले सामने आए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल बाबू गर्ग ने बताया कि मलेरिया विभाग ने ऐसे संदिग्ध इलाकों की सूची तैयार कर ली है, जहां टीमों को पहले भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में फॉगिंग के साथ-साथ एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जाएगा ताकि मच्छरों के पनपने पर शुरुआती स्तर पर ही रोक लगाई जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। जरूरत के अनुसार टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उद्देश्य है कि मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से पहले ही नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed