फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fog slowed down trains: Utkal was delayed by 8 hours, Kota-Patna by 4 hour

UP: भीषण सर्दी और कोहरे का असर...उत्कल आठ, कोटा-पटना 4 घंटे देरी से पहुंची; जानें अन्य गाड़ियों का हाल

Mon, 29 Dec 2025 09:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 09:48 AM IST
सार

उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है, जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर रेलवे पर भी पड़ रहा है। कई गाड़ियां देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन
Fog slowed down trains: Utkal was delayed by 8 hours, Kota-Patna by 4 hour
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

 उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते ट्रेनों के लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी दो दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक देरी उत्कल एक्सप्रेस में दर्ज की गई, जो कि 8 घंटे लेट रही, जबकि कोटा-पटना एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिसका सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ रहा है। रेल प्रशासन द्वारा गति नियंत्रित किए जाने के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों तक रास्ते में ही खड़ी रहीं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा, जिन्हें कड़ाके की ठंड में स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर न तो पर्याप्त अलाव की व्यवस्था थी और न ही समय पर ट्रेनों की सही जानकारी मिल पा रही थी।
विज्ञापन



ये ट्रेनें पहुंचीं लेट
समता एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट
तेलांगाना एक्सप्रेस 2 घंटा 7 मिनट
इंदौर सुपरफास्ट 6 घंटा 57 मिनट
नई दिल्ली इंटरसिटी 3 घंटा 58 मिनट
मालवा एक्सप्रेस 2 घंटा 5 मिनट
नई दिल्ली शताब्दी 2 घंटा 39 मिनट
केरला एक्सप्रेस 3 घंटा 20 मिनट
हमसफर एक्सप्रेस 3 घंटा 49 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed