फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fog reduced visibility, delaying more than 30 trains

Mathura News: कोहरा से दृश्यता शून्य, 30 से अधिक ट्रेनें लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fog reduced visibility, delaying more than 30 trains
मथुरा। सर्दी और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। धुंध की मोटी चादर के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। कोटा–पटना एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, पंजाब मेल, समता एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस सहित 30 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक विलंबित रहीं। इसके अलावा आगरा मंडल की गातिमान, मुंबई राजधानी और शताब्दी तक 2-2 घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन



सोमवार सुबह कोहरा इतना घना था कि पटरियां भी दिखाई नहीं दे रही थीं, मौसम विभाग के अनुसार विजिबिलिटी 9 मीटर तक थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति धीमी रखनी पड़ी। इधर ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री घंटों ट्रेनों के इंतजार में बैठे रहे। कड़कड़ाती ठंड में बच्चे और बुजुर्ग भी बेहाल दिखाई दिए।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के अनुसार कोहरे की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों का संचालन सावधानीपूर्वक किया जा रहा है। चालक को फॉग से निपटने की ट्रेनिंग और सेफ्टी डिवाइस लगवाई जा रही हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी घना कोहरा बने रहने की संभावना जताई है, जिससे रेल यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये ट्रेनें हुई लेट

मंगला सुपरफास्ट 4:30 घंटा



सचखंड 2 घंटा

मिलेनियम सुपरफास्ट 1 घंटा



कालिंगा उत्कल एक्सप्रेस 7 घंटा

हजरत निजामुद्दीन स्पेशल फेयर 1 घंटा 32 मिनट



झेलम एक्सप्रेस 42 मिनट

आगरा कैंट एक्सप्रेस 1 घंटा 52 मिनट



श्रीगंगानगर सुपरफास्ट 3 घंटा 15 मिनट

समता एक्सप्रेस 1 घंटा 57 मिनट



महाकौशल एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट

ताज एक्सप्रेस 1 घंटा 47 मिनट



लालगढ़ सुपरफास्ट 3 घंटा 37 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed