{"_id":"5df480fed66cabd0ed6786d1cff9e44b","slug":"fog-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर तनी, पारा 6 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर तनी, पारा 6 डिग्री
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार कोहरे के साथ ठिठुरन भरी सर्दी ने जनजीवन ठप्प कर दिया। घना कोहरा, बर्फीली हवा ने लोगोें का हाल बेहाल कर दिया। पारे ने सीजन का निचला स्तर छुआ। शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों का कोलाहल भी कम हो गया। कोहरे के बीच वाहन रेंगते गुजरे।
अपराह्न तक कोहरे की धुंध के चलते लोग घरों में ही रहे। सुुबह दफ्तर और दुकान जाने वालों की दिनचर्या गड़बड़ाई। ठंड के चलते सरकारी दफ्तरों में भी सन्नाटा पसरा रहा। राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पारा इस सीजन के निचले स्तर पर पहुंच गया। दिन का तापमान 13 डिग्री और रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कचौड़ी, चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भीड़
मथुरा। सर्दी बढ़ने के साथ लोगों के खान-पान का अंदाज भी बदल गया है। सुबह गरम कचौड़ियां और चाट अधिक पसंद की जा रही है। शाम को समोसे, भल्ले आदि के लिए हलवाई पर कतार लग रही है।
विज्ञापन
मूंगफली, गजक की बिक्री बढ़ी
मथुरा। ठंड के चलते बाजार में मूंगफली, गजक विक्रेताओं के चेहरे खिल गए हैं। चाय-कॉफी के स्टॉलों पर चहल-पहल और बढ़ गई है।
रात लंबी दिन छोटे
मथुरा। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि 18 से 25 दिसंबर तक दिन बहुत छोटे और रात लंबी होगी। इस अवधि में सूर्य नारायण मात्र 10 घंटा 16 मिनट तक ही दर्शन देंगे। रात की अवधि 13 घंटा 44 मिनट होगी। 25 दिसंबर से बड़े दिन की शुरुआत होगी। प्रतिदिन एक मिनट रात घटेगी, एक मिनट दिन बढ़ेगा।
निराश्रित बच्चों को बांटे स्वेटर
मथुरा। जागृति फाउंडेशन ने शुक्रवार को बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों को स्वेटर, जर्सी बांटे। गैस का चूल्हा भेंट किया। अमित बंसल, सौरभ कौशिक, सुरेश राठौर आदि मौजूद रहे।