फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fog dampens the joy of the Braj Yatra, killing two young men from Delhi in an accident

Mathura News: कोहरे में बुझ गई ब्रज यात्रा की खुशी, हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fog dampens the joy of the Braj Yatra, killing two young men from Delhi in an accident
बरसाना। ब्रज दर्शन की खुशी लेकर दिल्ली से निकले दोस्तों की यात्रा रास्ते में ही मौत बन गई। गोवर्धन रोड पर डाहरोली के पास कोहरे में हुए दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जबकि तीसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि केशव नगर दिल्ली निवासी तरुण शर्मा उर्फ तन्नू पुत्र नवनीत शर्मा, दीपक पासवान पुत्र इंद्रजीत पासवान और अभिषेक पुत्र घनश्याम ब्रज दर्शन के लिए बाइक से निकले थे। परिजन को ट्रेन से जाने की बात कहकर निकले ये दोस्त रात्रि में वृंदावन रुके और बुधवार सुबह गोवर्धन होते हुए बरसाना आ रहे थे। इसी दौरान डाहरोली के पास घने कोहरे में उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में तरुण शर्मा और दीपक पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएससी में भर्ती कराया और परिजन को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए दिल्ली ले गए, वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed