फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Flood of faith on Akshay Navami

अक्षय नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith on Akshay Navami
मथुरा। अक्षय नवमी पर शुक्रवार को मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा में आस्था का सैलाब उमड़ा। परिक्रमार्थियों ने अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए नंगे पैर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग में देरशाम तक मानव श्रंखला टूटने का नाम नहीं ले रही थी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का खौफ भी परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सका। कई श्रद्धालु बिना मास्क के परिक्रमा करते दिखाई दिए। अक्षय नवमी की परिक्रमा भोर होते ही शुरू हो गई। संकरे और कीचड़ भरे मार्ग भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पा रहे थे। पूरे परिक्रमा मार्ग में आस्था की डोर में बंधे श्रद्धालुओं पर श्रीकृष्ण और राधा का प्रेम रस बरस रहा था। टोलियों के रूप में कोई तीन वन, तो कोई मथुरा की परिक्रमा लगा रहा था।
विज्ञापन

परिक्रमा से पहले कई श्रद्धालुओं ने मथुरा के विश्रामघाट पर यमुना स्नान कर पूजन किया। बंगाली घाट, रंगेश्वर महादेव मंदिर, डैंपियर नगर, भूतेश्वर, कंकाली, पोतराकुंड, सरस्वती कुंड, चामुंडा, गायत्री तपोभूमि, गोकर्णनाथ, मोक्षधाम, गऊघाट पर भारी भीड़ रही। नगर निगम ने परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं को गंदगी, कीचड़ और कंकड़ पर से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंदर और बाहर की कॉलोनियों से लोग परिक्रमा में शामिल हुए। डैंपियर नगर में राजकीय संग्रहालय के निकट, ब्रज नगर से रेलवे लाइन तक, गोविंद नगर, कंकाली टीला, आकाशवाणी से गऊघाट तक कीचड़, गंदगी आदि देखी गई।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी तीन वन और मथुरा की परिक्रमा लगाई। जगह-जगह गन्ना, मूली, गाजर आदि खाने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर मेले जैसा नजारा रहा।
समाजसेवियों ने प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। ऐसी मान्यता है कि अक्षय नवमी पर वृंदावन, मथुरा और गरुण गोविंद (तीन वन) की 18 कोसीय परिक्रमा करने से भक्त को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भावना के साथ भक्त परिक्रमा के लिए निकल पड़े। परिक्रमार्थियों में क्या बच्चे-बूढ़े और जवान सभी का उत्साह देखने लायक था। पूरा परिक्रमा मार्ग हरिनाम संकीर्तन और राधे-राधे के स्वरों से गुंजायमान होता रहा।
मोबाइल टॉयलेट की खली कमी, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा में मोबाइल टॉयलेट की कमी खली। दोपहर इसकी जानकारी नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा को हुई तो उन्होंने आनन-फानन परिक्रमा में चार मोबाइल टॉयलेट लगवाए।

महापौर ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण
मथुरा की परिक्रमा में दिक्कतों को जानने के लिए खुद महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु पहुंचे। बिड़ला मंदिर, भूतेश्वर और डैंपियर नगर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था देखी। कमियां मिलने पर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed