{"_id":"657f4632512aeaeeb00bcde5","slug":"flood-of-faith-in-radharani-temple-mathura-news-c-29-1-agr1017-173004-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधारानी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधारानी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
बरसाना। राधारानी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दर्शन किए। इस दौरान परिसर में व्यवस्थाएं नाकाफी दिखीं। मंदिर परिसर में एक एसआई और दो कांस्टेबल मंदिर परिसर में तैनात हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से छह गार्डों की तैनाती की गई। इसके बाद भी रविवार को व्यवस्थाएं फेल दिखीं। भीड़ के चलते कई श्रद्धालुओं को सांस में भी परेशानी हुई।
फरीदाबाद की रहने वाली महिला श्रद्धालु रीना शर्मा ने बताया कि बरसाना व वृंदावन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है, लेकिन व्यवस्थाएं शून्य हैं। लुधियाना के श्रद्धालु विवेक ने बताया कि भीड़ के चलते कई श्रद्धालुओं का मंदिर प्रांगण दम भी घुटने लगा। मंदिर के रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि भीड़ मंदिर खुलने के समय की है। श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। संवाद
लाडली जी मंदिर में गुम पर्स को पुलिस ने खोजा
बरसाना। राधारानी मंदिर में रविवार को पश्चिम बंगाल की महिला श्रद्धालु सुष्मिता सेन का पर्स अधिक भीड़ के चलते गुम हो गया। सूचना पर पुलिस ने महज एक घंटे में पर्स को सकुशल बरामद कर महिला श्रद्धालु को सौंप दिया। पर्स में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, 5000 रुपये नगद व अन्य जरूरी कागजात था। दर्शनार्थी महिला ने थाना बरसाना की पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की। संवाद