फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Flood below, rain water above

Mathura News: नीचे बाढ़, ऊपर से बरसात का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Flood below, rain water above
परिक्रमा मार्ग पर चलती नाव।
वृंदावन। यूं तो वृंदावन में यमुना का पानी कई दिनों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को जहां एक ओर यमुना नदी ने भृकुटि तानीं तो इंद्रदेव भी उनके साथ खूब गरजे। करीब एक घंटे तक बरसे पानी ने वृंदावन में आफत मचा दी। हर ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। जिन इलाकों में यमुना का पानी नहीं पहुंचा, वहां बारिश की वजह से जलभराव हो गया।
विज्ञापन


लोग कभी यमुना महारानी से तो कभी राधारानी से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की प्रार्थना कर रहे हैं। दरअसल हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी का असर अब पूरी तरह यमुना किनारे बसी कॉलोनियों और परिक्रमा मार्ग में दिखाई दे रहा है। परिक्रमा मार्ग के कई रास्तों पर पानी भर गया है। खादर में बनी कॉलोनियों का बुरा हाल है। कई लोग अभी अपने घरों की छतों पर ठिकाना बनाकर रह रहे हैं। प्रशासन के अधिकारी लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन



घाटों और आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार समेत अन्य अधिकारी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कालीदह मार्ग, जगन्नाथ घाट, देवराहा बाबा घाट, केसी घाट आदि का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत भी की। जो लोग अभी तक घाटों के किनारों से नहीं हटे हैं, उन्हें भी समझाया और जल्द ही हटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों के घरों में तीन फुट तक भरा पानी
वृंदावन में दो दर्जन कॉलोनियों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में पहुंच गया है। वह रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान हैं। पानी के कारण उन्होंने छतों पर रहने का इंतजाम कर रखा है, लेकिन बारिश ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं।



लोगों और पशुओं को किया जा रहा सुरक्षित
जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि जिन इलाकों में पानी भरा गया है, वहां से लोगों को नाव और स्टीमर की सहायता से आश्रय स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। उनके सामान के लिए निगम के ट्रैक्टरों को लगाया गया है। किसी को भी परेशानी हो तो अधिकारियों को या हेल्पलाइन नंबर पर सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed