फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five vicious thieves arrested with 10 stolen bikes

Mathura News: चोरी की 10 बाइकों के साथ पांच शातिर चोर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five vicious thieves arrested with 10 stolen bikes
मथुरा। हाईवे पुलिस को वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। चोरी की 10 बाइकों के साथ पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन तमंचे और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मंडी चौराहा स्थित सौंख रोड पर सोमवार रात 11 बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए युवक पुलिस को देख भागने लगे। थाना प्रभारी ने तीन किमी दूर तक पीछा किया और दबोच लिया। आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी भगवान सिंह उर्फ अजय उर्फ पिल्ला, जितेंद्र सिंह, गोवर्धन के पलसो निवासी प्रमोद, राजेश उर्फ राजू और बरसाना के सीही निवासी कृष्णा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पांचो युवक तीन तमंचे और चार कारतूस के साथ चोरी की दो बाइकों पर घूम रहे थे। इनकी निशानदेही पर आठ और चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक चोरी का गिरोह बना रखा है। कोतवाली, वृंदावन, गोवर्धन, जैंत और हाईवे से वाहनों की चोरी करते थे। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को पूर्व में गोवर्धन और कोतवाली पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed