{"_id":"647a3bf4cdaf2d7fb1052874","slug":"five-panchayats-of-the-district-got-cm-award-mathura-news-c-29-1-mtr1007-83574-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिले की पांच पंचायतों को मिला सीएम अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिले की पांच पंचायतों को मिला सीएम अवाॅर्ड
Sat, 03 Jun 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से पुरस्कृत किया। इन पंचायतों ने पर्यावरण संरक्षण, ग्राम सचिवालय डिजिटलीकरण, बालिका शिक्षा, शैक्षिक सुधार, महिला और बाल हितैषी गांव बनाने, इंटरनेट के माध्यम से जन सुविधाओं को ग्राम सचिवालय से संचालित कराने जैसे कार्यों में विशेष रुचि दिखाई है। पुरस्कार के विषय में जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि पांच पंचायत बडौठ 11 लाख, पानीगांव और कारव को 7.30 लाख, तरौली सुमाली को 4 लाख, संचौली ने 2 लाख का पुरस्कार प्राप्त किया। इनके ग्राम प्रधान क्रमश धीरज चौधरी, सुभाष चौधरी, शिशिर चौधरी, मूलचंद सिसोदिया, श्याम सुंदर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया। इन पंचायतों में जो विशिष्ट कार्य हुए थे उसका आकलन राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया गया था और इनको कार्यों के आधार पर स्कोर कार्ड प्राप्त हुआ था।
पंचायतों में खेल मैदान, अमृत सरोवर, ओपन जिम लाइब्रेरी, पेयजल की सुविधाएं आदि पर विशेष ध्यान दिया गया। पुरस्कार से प्राप्त धनराशि से उक्त ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त आय सृजन के लिए विशिष्ट कार्य कराए जाने, बाल मैत्री और महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था, कंप्यूटर केंद्र की स्थापना, एस्ट्रोनॉमी लैब, ओपन जिम, लर्निंग सेंटर आदि बनाए जा सकते हैं। पुरस्कार मिलने के बाद प्रधानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।