फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five more nominations filed, the number of assembly candidates reached 13

पांच और नामांकन दाखिल, विधानसभा उम्मीदवारों की संख्या १३ पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Five more nominations filed, the number of assembly candidates reached 13
मथुरा। जनपद में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन पांच और उम्म्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसमें पूरन प्रकाश, प्रीतम सिंह, मेघश्याम और बबिता का नाम प्रमुख है। इसके अलावा २० उम्मीदवारों के लिए नामांकन पक्ष की खरीद भी की गई है। इस तरह अब तक जनपद में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या १३ हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को शुरू हुआ नामांकन पत्र दाखिल करने का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। रालोद उम्मीदवार प्रीतम सिंह ने गोवर्धन विधानसभा और बबिता देवी ने बलदेव विधानसभा से, भाजपा उम्मीदवार मेघश्याम सिंह ने गोवर्धन और पूरन प्रकाश ने बलदेव विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रालोद उम्मीदवारों के साथ चौधरी सरदार सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, कुंवर नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, पं.योगेश द्विवेदी, रामवीर सिंह भरंगर, राजपाल सिंह भरंगर, रामरसपाल सिंह, बलजीत सिंह प्रधान, अटल फौजदार, सुरेश भगत, ठा. किशोर सिंह, तनवीर अहमद, राजेंद्र सिंह सिकरवार, ठा. मुकेश सिकरवार, राजेश चौधरी, विराज भोला, प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह प्रधान आदि थे।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, श्रीकांत शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन रविकांत गर्ग, बाल कल्याण बोर्ड चेयरमैन डॉ. देवेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर संयोजक राजू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, सुरेंद्र प्रधान, मनोज ठाकुर, पंकज प्रकाश, राजपाल, चंद्रपाल कुंतल आदि मौजूद रहे। मथुरा विधानसभा से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से सुरेश चंद बघेल ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के अलावा मथुरा से श्रीकांत शर्मा, कृष्ण कुमार गर्ग, धर्मेंद्र कुमार, योगेश चतुर्वेदी, आदित्य प्रताप, गोरखनाथ चतुर्वेदी, छाता विधानसभा से धनवती, तेज सिंह, वीरपाल, लक्ष्मी नारायण, मांट से संजय लाठर, सुभाष चौधरी, बबीता, सुमन चौधरी, सतीश कुमार शर्मा, युगल कुमार पांडेय, गोवर्धन से दीपक चौधरी, भूरी देवी, हरीश कुमार, शर्मा विपुल के लिए नामांकन पत्रों की खरीद की गई।
घरों तक पीने के लिए और खेतों में सिंचाई के लिए पानी की होगी व्यवस्था:प्रीतम सिंह
नामांकन के बाद प्रीतम सिंह ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि पाइप लाइन घरों में मीठे पानी की उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को टेल तक सिंचाई को पानी और आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा होगी। युवाओं को रोजगार और खेलकूद की नि:शुल्क ट्रेनिंग, बेटियों के लिए गर्ल्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
१००० करोड़ के कराए कार्य, फिर जीत मिलेगी : पूरन प्रकाश
बलदेव के विधायक और भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश ने कहा कि पिछले पांच सालों में एक हजार करोड़ के कार्य कराए हैं। इतना विकास कभी क्षेत्र में नहीं हुआ है। जनता का आशीर्वाद एक बार फिर मिलेगा, जिससे जीत एक बार फिर उनकी होगी।
विकास में विश्वास करती है भाजपा, जनता का मिलेगा आशीर्वाद : मेघश्याम सिंह
गोवर्धन से भाजपा उम्मीदवार मेघश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों में विश्वास करती है। इसी विकास के पथ पर उन्हें गोवर्धन क्षेत्र की जनता का विश्वास इस बार मिलेगा। उन्होंने २०१२ में भी चुनाव लड़ा था, अनुभव की भी उस वक्त कमी थी। इस बार ऐसा नहीं होगा।
जनता को पांच साल सिर्फ गुमराह किया : बबिता सिंह
बलदेव से रालोद उम्मीदवार बबिता सिंह का कहना है कि बलदेव विकास की दृष्टि में बहुत पिछड़ा हुआ है। किसान सिंचाई, आवारा जानवर और खाद-डीजल पेट्रोल की कीमतों से परेशान हैं। पिछले पांच सालों में जनता को सिर्फ गुमराह किया गया है, इसका हिसाब इस बार लिया जाएगा।

अयोध्या डाइनामाइट कांड में चर्चित रहे हैं सुरेश बघेल
मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि कार सेवा के दौरान नौ दिसंबर १९९० में वृंदावन के सुरेश बघेल को विवादित बाबरी ढांचे के निकट डाइनामाइट की छड़ों के साथ गिरफ्तार गया था। आरोप था वह ढांचे को विस्फोट से उड़ाने के लिए डाइनामाइट की छड़ों को लेकर अयोध्या पहुंचे थे। इस राम भक्त ने मंगलवार को मथुरा वृंदावन विधानसभा से नामांकन दाखिल किया है। सुरेश ने बताया कि उन पर आज भी अयोध्या मामले के केस लंबित हैं। इस पूरे मामले में वह एक मात्र सजायाफ्ता भी हैं। वह बताते हैं कि राम के नाम सरकार तो बन गई, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। संतोष इस बात का अवश्य है कि भगवान का मंदिर बन रहा है। भले ही राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाले वे खुद जीवन यापन की दुश्वारियों से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed