फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five complaints were resolved on the spot at the electricity mega camp

Mathura News: विद्युत मेगा कैंप में मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five complaints were resolved on the spot at the electricity mega camp
चौमुंहा। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से रविवार को चौमुंहा ब्लॉक परिसर में एक विद्युत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में उपखंड अधिकारी सर्वज्ञ श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने मौके पर ही शिकायतों का निपटारा किया और बकाया राजस्व की वसूली की। कैंप के दौरान 6 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन

बिजली राहत योजना के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 गंभीर शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र मुख्य रूप से बिल संशोधन और नवीन कनेक्शन जारी करने से संबंधित थे। उपखंड अधिकारी सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने शिविर में मौजूद उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बिजली संबंधी किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए बिना संकोच उपकेंद्र कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। विद्युत निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेगा कैंप को सफल बनाने में जेई अश्वनी कुमार, जितेंद्र, गुलशेर खान, संजू, डब्बू, मोहन कुमार, अशोक सिंह और फतेह सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed