फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   First injection administered to a passenger who fell ill on the train after suffering a heart attack.

Mathura News: रेल में बीमार हुए यात्री को लगाया ह्दयाघात का पहला इंजेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
First injection administered to a passenger who fell ill on the train after suffering a heart attack.
जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मरीज को हार्ट अटैक से बचाव का इंजेक्शन लगाने के बाद हालचाल
मथुरा। हार्टअटैक से बचाव के लिए जिला अस्पताल में विशेष इंजेक्शन लगाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। 40 हजार रुपये कीमत का इंजेक्शन फ्री लगने की घोषणा हाल ही में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की थी।
विज्ञापन

सोमवार को विशाखापट्टनम से मुजफ्फरपुर जा रहे प्रमोद कुमार की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को सीने में तेज दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. रवि माहेश्वरी, डॉ. अमन की देखरेख में मरीज की ईसीजी जांच हुई। इसके बाद फार्मासिस्ट मुकेश कुमार ने मरीज को इंजेक्शन लगाया। सीएमएस ने बताया कि समय रहते इंजेक्शन लगने से मरीज की जान बच गई। इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को एंबुलेंस से आगरा एनएस मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ताकि मरीज का उच्च स्तरीय उपचार हो सके। उन्होंने बताया कि 35 से 40 हजार रुपये कीमत का टेनेक्टाप्लेस इंजेक्शन दिल की नली बंद होने पर खून के थक्के को घोलने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed