{"_id":"69e882fbea410e582a00f206","slug":"first-come-first-serve-policy-for-shop-allotment-in-banke-bihari-corridor-relief-for-landowners-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांके बिहारी कॉरिडोर: इन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगी दुकान और फ्लैट, नई व्यवस्था हुई लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांके बिहारी कॉरिडोर: इन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगी दुकान और फ्लैट, नई व्यवस्था हुई लागू
Wed, 22 Apr 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:42 PM IST
सार
वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांके बिहारी कॉरिडोर के लिए जमीन देने वालों को दुकान और फ्लैट आवंटन में प्राथमिकता मिलेगी। समिति ने पहले आओ-पहले पाओ का नियम लागू किया है, जिससे भूमि स्वामियों को बेहतर मुआवजा और सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
कॉरिडोर का प्रारूप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर में आने वाली भूमि के स्वामियों के लिए राहत की खबर है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंधन समिति ने दुकानों के आवंटन के लिए पहले आओ-पहले पाओ का सिद्धांत लागू करने का निर्णय लिया है। जो व्यक्ति अपनी दुकान या भवन का बैनामा पहले ठाकुरजी के नाम कराएगा, उन्हें दुकान व फ्लैट आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
समिति मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास के लिए भूमि क्रय कर रही है। इससे ब्रज क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं भी मिलेंगी। कॉरिडोर में आने वाली भूमि के स्वामियों को शासन द्वारा पर्याप्त धनराशि, दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले सुनरख एवं रुक्मिणी विहार में फ्लैट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक कॉरिडोर के लिए एक हजार वर्गमीटर से अधिक भूमि श्रीबांकेबिहारी के नाम दर्ज हो चुकी है जबकि 4.74 एकड़ में कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह का कहना कि मंदिर के आसपास सुरक्षित वातावरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुगम प्रवेश-निकासी के लिए द्वार बनाए जाएंगे। इससे संकरी गलियों में होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा।