फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIRs to be Registered Against 50 Enumerators Absent from Duty

Mathura News: ड्यूटी से नदारद 50 प्रगणकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
FIRs to be Registered Against 50 Enumerators Absent from Duty
मथुरा। जनगणना में ड्यूटी से नदारद 50 प्रगणकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन ने लापरवाही बरतने वालों को चिह्नित कर लिया है। इधर, स्व-गणना का आज अंतिम दिन है। अब तक 51 हजार भवनों की गिनती पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

स्व-गणना की अवधि समाप्त होते ही 22 मई से जनगणना का अगला चरण शुरू होगा। इसके तहत गणनाकर्मी सीधे घर-घर जाकर परिवारों का डेटा एकत्र करेंगे। जिन लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना की है, उनके विवरण का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस सर्वे के लिए प्रशासन ने सभी गणनाकर्मियों को आवश्यक सामग्री और स्टेशनरी किट वितरित कर दी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने वर्चुअली बैठक कर गणनाकर्मियों को निर्देश दिए। ड्यूटी से नदारद रहने वाले गणनाकर्मियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब तक 51 हजार भवनों की गिनती पूरी हो चुकी है। स्व-गणना में जिला 20वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने नागरिकों से कहा है कि वे शेष समय में अपनी जानकारी दर्ज कराकर कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed