{"_id":"679bb5b523a4bac09707b07f","slug":"firing-took-place-in-a-ceremony-one-died-police-caught-two-accused-in-an-encounter-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: सगाई समारोह में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की माैत; पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: सगाई समारोह में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, एक की माैत; पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दो आरोपी
Thu, 30 Jan 2025 10:54 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:54 PM IST
सार
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुठभेड़ में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उनसे तमंचा व पिस्टल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्यामकुटी फार्म हाउस में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थाना वृंदावन पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गए। इलाज के लिए आरोपियों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
एसपी सिटी अरविंद सिंह ने बताया कि वृंदावन स्थित परिक्रमा मार्ग में सगाई समारोह के दौरान श्यामकुटी फार्म पर दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। इस दौरान सगाई समारोह में आए कार चालक की गोली लगने से मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह थाना वृंदावन में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए काफी जगह दविश दी। आरोपी अभय यादव व भूरा चौधरी को देवरहा बाबा कुंभ क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक तमंचा व पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही जिस बाइक से आरोपी जा रहे थे। उसे भी बरामद कर लिया गया है। इलाज के लिए आरोपियों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।