फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing

Mathura News: साइबर ठगों ने पुलिस पर की फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
firing
साइबर ठगों ने पुलिस पर की फायरिंग
विज्ञापन

- जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, भागे दो बदमाशों को भी पुलिस ने पकड़ा
- घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, असलहे के साथ ६३ सिम भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोवर्धन(मथुरा)। ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले बदमाशों ने राजस्थान सीमा के समीप गांव दोसेरस बंबा पर शनिवार सुबह चार बजे गोवर्धन पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से फरार दो बदमाशों को पुलिस ने कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बताया कि आन्यौर निवासी भावना कौशिक ने 10 सितंबर 2022 को ऑनलाइन ठगों की ओर से ९० हजार रुपये खाते से निकालने का केस दर्ज कराया था। जांच कर रही टीम को पता चला कि ठग गोवर्धन थाने के दोसेरस बंबा के समीप ऑनलाइन साइबर ठगी के लिए सिम का लेनदेन कर रहे हैं। वे आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश शाहिद मेव निवासी छज्जू खेड़ा थाना सीकरी तहसील नगर, जिला भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मुकदमा थाना गोवर्धन में दर्ज था। मुठभेड़ में दो बदमाश फरार हो गए। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसआई प्रमोद शर्मा की अगुवाई में टीम लगाई गई। आकिब निवासी सेव का नगला, गोवर्धन और आशीष निवासी भरतिया थाना बलदेव मथुरा को कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से पुलिस ने 1 तमंचा, पांच कारतूस, एक कार , एक बाइक व साइबर फ्रॉड में काम आने वाली अलग-अलग मोबाइल कंपनियों की 63 सिम बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed