फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested chain snatcher in encounter in Mathura

Mathura: पुलिस से मुठभेड़ में चेन स्नेचर को लगी गोली, शामली का रहने वाला है आरोपी

Tue, 13 Dec 2022 07:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Dec 2022 07:50 AM IST
सार

मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश शामली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मथुरा में चेन स्नेचिंग की कई वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Police arrested chain snatcher in encounter in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में सोमवार देर रात हाईवे के पास पुलिस की चेन स्नेचर से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश से तमंचा और बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोसीकलां क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित हथाना के पास पुलिस ने एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका। रुकने का इशारा करते ही बाइक सवार ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामकुमार, निवासी नवापुर खानपुर शामली बताया। नवंबर में बदमाश ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाल अनुज राणा ने बताया कि बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed