{"_id":"570000d64f1c1b4377f0025d","slug":"fire-crakers-blowing-before-rangnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रंगनाथ के सामने हुई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रंगनाथ के सामने हुई आतिशबाजी
अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
भगवान रंगनाथ के सामने हुई आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगनाथ मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत शनिवार शाम भगवान रंगनाथ ने स्वर्ण घोड़े पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। सवारी के बड़ा बगीचा पहुंचने के बाद ठाकुरजी के समक्ष बड़ी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इसका आनंद लेने के लिए हजारों श्रद्धालु रंगजी के बगीचे पर पहुंचे।
इससे पहले मंदिर परिसर से शाम करीब 7.30 बजे ठाकुर गोदारंगमन्नार की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें ठाकुरजी मनोहारी छवि में रत्न आदि का शृंगार और हाथ में भाला, तलवार आदि आयुध धारण कर सोने के घोड़े पर विराजमान होकर चल रहे थे। भगवान रंगनाथ के जयकारों के मध्य मार्ग में शोभायात्रा का स्वागत हुआ।
शोभायात्रा के रंगजी के बगीचा स्थित विश्राम स्थल पहुंचने के बाद ठाकुरजी के समक्ष आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। आकाश रोशनी और धमाकों से गूंज उठा। लगभग एक घंटे तक आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ।