{"_id":"695947f77783bbb39b00fd70","slug":"fire-broke-out-in-bakery-shop-in-mathura-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बेकरी की दुकान में धमाका...उछलकर सड़क पर आ गिरे संचालक, लपटों से दशहत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बेकरी की दुकान में धमाका...उछलकर सड़क पर आ गिरे संचालक, लपटों से दशहत में आए लोग
Sat, 03 Jan 2026 10:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:17 PM IST
सार
दुकान खोलने के करीब आधे घंटे बाद जैसे ही उसने किसी काम से लाइटर जलाया, वैसे ही तेज धमाके के साथ पूरी दुकान में आग लग गई। लोगों को आशंका है कि दुकान में गैस का गैस का रिसाव हो रहा था, जिसने चिंगारी मिलते ही विस्फोटक रूप ले लिया।
विज्ञापन
बेकरी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के चाैमुहां कस्बे के व्यस्ततम बाजार में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेकरी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि दुकान के भीतर मौजूद संचालक उछलकर बाहर सड़क पर आ गिरे और गंभीर रूप से झुलस गए। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी अंकुर पुत्र विष्णु की बाजार स्थित मुख्य चौराहे पर परचून और बेकरी की दुकान है। शनिवार शाम को वह अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा था। दुकान खोलने के करीब आधे घंटे बाद जैसे ही उसने किसी काम से लाइटर जलाया, वैसे ही तेज धमाके के साथ पूरी दुकान में आग लग गई। लोगों को आशंका है कि दुकान में गैस का गैस का रिसाव हो रहा था, जिसने चिंगारी मिलते ही विस्फोटक रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाके के कारण दुकानदार उछलकर बाहर की ओर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।