फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire broke out in a sleeper bus moving on the expressway

Mathura News: एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a sleeper bus moving on the expressway
फोटो। यमुना एक्सप्रेस वे पर आग से जलती बस।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग
- यात्रियों ने कूदकर खुद को बचाया, नोएडा से बिहार जा रही थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
टैंटीगांव/नौहझील(मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से बिहार जा रही चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने बस रोकी सवारियों ने कूदकर खुद को बचाया। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम पहुंची। तब तक बस जल चुकी थी। दूसरी बस मंगाकर सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात करीब 11 बजे चालक मुस्ताक प्राइवेट बस में नोएडा से सवारियां लेकर यमुना एक्सप्रेसवे होते बिहार जा रहा था। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। बस जैसे ही नौहझील थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 64 के समीप पहुंची तभी अचानक बस की छत पर रखे सामान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने बस को सड़क के किनारे रोका। आग देख बस में चीख पुकार मच गई। सवारियों ने कूदकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना पर पीआरवी टीम 1877 व बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। एक्सप्रेसवे व मांट की दमकल टीम ने बस में लगी आग बुझाई। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने बस मालिक को घटना की जानकारी दी और दूसरी बस मंगवाकर सवारियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed