फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire broke out in a plastic and cardboard warehouse

Mathura News: प्लास्टिक और गत्ता गोदाम में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a plastic and cardboard warehouse
मथुरा। शहर कोतवाली स्थित प्लास्टिक और गत्ता फैक्टरी में लगी आग से उठतीं लपटें। - फोटो : mathura
मथुरा। शहर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी क्षेत्र स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि हाईवे प्लाजा के पीछे राधिका विहार में रघुनाथ प्रसाद का प्लास्टिक और गत्ते के कबाड़ का गोदाम है। रविवार रात दो बजे के करीब गोदाम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्होंने पुलिस और दमकल को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर भी पहुंच गए। पुलिस और दमकल के कर्मचारी सुबह छह बजे तक आग पर काबू पाने में सफल हुए। करीब चार घंटे तक लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास किया, लेकिन प्लास्टिक और गत्ते के कबाड़ का गोदाम होने के कारण आग पर काबू पाना आसान नहीं था। आग बुझने के बाद जांच में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है। गोदाम में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed