फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire at Office of Member Banke Bihari High-Powered Committee

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य के कार्यालय में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fire at Office of Member Banke Bihari High-Powered Committee
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा के कार्यालय में आग लग गई। कार्यालय के एसी में लगी आग से पूरे कमरा काले धुएं से भर गया। घटना से अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। मौके पर अपर नगर आयुक्त ने घटना का जायजा लिया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढे नौ बजे कोतवाली के सामने लक्ष्मण शरीद स्मारक में स्थापित श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाइपावर्ड कमेटी के सभागार से सटे कमेटी के सदस्य मुकेश मिश्रा के बंद कार्यालय में अचानक एसी में आग लग गई। आग की तेज लपटों के कारण एसी के कवर की प्लास्टिक टपकने लगी और पूरे कार्यालय में धुआं भर गया। कर्मचारियों ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को सूचित किया। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक एवं निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दारुक पार्किंग पर 24 घंटे उपलब्ध दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। निगम की विद्युत टीम ने बिजली आपूर्ति बंद की। दमकल की टीम में शामिल एसईपी श्याम सिंह, ब्रजेश कुमार, विनोद कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि हाइपावर्ड कमेटी के सदस्य के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में लग गई। इससे वहां रखे सोफे और फर्नीचर जल गए। आग से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया है। कार्यालय और उसके आसपास मरम्मत और पेंटिंग का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed